उत्तराखंड सरकार ने 30 दिसंबर की शाम को 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर सार्वजनिक तौर पर जारी कर दिया है। 2025 के लिए सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की छुट्टियों के आदेश में सरकार ने इस साल भी स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों का निर्धारण किया है। हरेला 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा।
उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में इस साल 17 निर्बन्धित अवकाश मिले है। शासन की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार साल 2025 में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश होंगे। इस सूची में सार्वजनिक छुट्टियों का विवरण शामिल है। नए साल की पूर्व संध्या पर सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा ये कैलेंडर जारी किया गया है।
इसमें कुल 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। उत्तराखंड के हरेला, ईगास-बग्वाल का इस बार भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। होली पर दो दिन का अवकाश रखा गया है। छुट्टियों के कैलेंडर के हिसाब से 2025 के पहले महीने जनवरी में गंणतत्र दिवस (26 जनवरी) की एक ही छुट्टी है। हालांकि इस बार 26 जनवरी रविवार को पड़ रही है।
इसके अलावा निर्बन्धित अवकाश के रूप में बंसत पंचमी दो फरवरी, गुरु रविदास जयंती (12 फरवरी) और शब-ए-बारात (14 फरवरी) है। वहीं मार्च महीने में तीन अवकाश है, जिसमें होलिका दहन 13 मार्च, होली 14 मार्च और ईद-उत-फितर 31 मार्च है।
वहीं मार्च में निर्बन्धित छुट्टी 12 मार्च जमात-उल-विदा है। जबकि रामनवमी पर छह अप्रैल को, महावीर जयंती 10 अप्रैल को, अंबेडकर जयंती का अवकाश 14 अप्रैल को, गुड फ्राइडे का अवकाश 18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, ईद-उल-जुहा का सात जून को अवकाश घोषित किया गया है।
इसी क्रम में मुहर्रम छह जुलाई, रक्षाबंधन नौ अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, ईद मिलाद का पांच सितंबर, गांधी जयंती का दो अक्तूबर, दशहरे का दो अक्तूबर, वाल्मिकी जयंती का सात अक्तूबर, दीपावली का 20 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा का 22 अक्तूबर, गुरु नानक जयंती का पांच नवंबर और क्रिसमस का 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।