वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने T-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। आंद्रे रसेल इस समय आईएलटी-20 में अबुधाबी नाइटराइडर्स का नेतृत्व कर रहे हैं। दरअसल आंद्रे रसेल T-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 9000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन गए है। रसेल ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने महज 5321 गेंदों में 9000 रन का आंकड़ा पार किया। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 5915 गेंदों में 9000 रनों का आंकड़ा पार किया था। आईएलटी-20 में अबुधाबी नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए गल्फ जायंट्स के खिलाफ टॉम करन की गेंद पर चौका जमाकर रसेल ने इतिहास रचा है। हालांकि, रसेल ने इस मैच में 6 गेंदों पर 2 चौकों की मदद केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए।
बता दें, कि T-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 9000 रन बनाने की सूची में पहले स्थान पर आंद्रे रसेल (5321) गेंदें, दूसरे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल (5915) गेंदें, तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स (5985) गेंदें, चौथे स्थान पर वेस्ट इंडीज हरफनमौला खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (5988) गेंदें, पांचवे स्थान पर क्रिस गेल (6007) गेंदें, जबकि छठवें स्थान पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (6175) गेंदें है।
गौरतलब है, कि आंद्रे रसेल ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 536 मुकाबले खेले है। इन मैचों की 463 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए रसेल ने 26.79 की औसत और 169.15 के स्ट्राइक रेट से 9004 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 31 अर्धशतक लगाए। इसके साथ ही उन्होंने 475 पारियों में गेंदबाजी करते हुए रसेल ने 25.55 की औसत से 466 विकेट भी अपने नाम किए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 5/15 का रहा है।
.