
पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर,(तस्वीर साभार:अमर उजाला)
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं स्नोफाल से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में सुबह से हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं देहरादून समेत आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी खूब बर्फबारी हो रही है। वहीं बद्रीनाथ में बीते दो दिनों से हो रही बर्फबारी से करीब छह इंच तक बर्फ जम गई है।
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वालों इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। प्रदेश में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है। मसूरी, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है।
गौरतलब है, कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी, गुरुवार सुबह बारिश होने से कारण तापमान कहीं सामान्य तो कहीं सामान्य के नीचे लुढ़क गया है। राज्य के विंटर पर्यटन स्थलों पर भी इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
बात दें, कि विगत कई दिनों से खिली चटक धूप के बीच गुरुवार सुबह से ही कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। तापमान में आई इस भारी गिरावट के साथ ही पूरे जनपद में शीतलहर का कहर शुरू हो गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चोटियों पर बर्फबारी होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।