
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह, (फोटो साभार: ANI)
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने (20 फरवरी 2025) को रामलीला मैदान में शपथ ली। उप-राज्यपाल विनय सक्सेना ने सीएम रेखा गुप्ता समेत प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मंजिदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बताया जा रहा है, कि गुरुवार शाम को दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
बता दें, कि दिल्ली में बीजेपी ने पूरे 27 साल बाद प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में 48 सीटें मिली है। बीते बुधवार को दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था। रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री है।
BJP's first-time MLA Rekha Gupta takes oath as the Chief Minister of Delhi. Lt Governor VK Saxena administers her oath of office.
With this, Delhi gets its fourth woman CM, after BJP's Sushma Swaraj, Congress' Sheila Dikshit, and AAP's Atishi. pic.twitter.com/Eomgp9r1Rk
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा, कि भाजपा ने चुनाव के वक्त जो वादे किए थे, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया, कि चुनाव से पहले 2500 रुपए की धनराशि महिलाओं को देने का वादा किया गया था, उसकी पहली किस्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 2500 रुपए की पहली किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है।