
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो साभार: (X/@pushkardhami)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार (25 फरवरी 2025) को कोटद्वार दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएम धामी ने “शहीद मेला दुगड्डा” का शुभारंभ किया। हेलिकॉप्टर से डाडामंडी हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami participated in the 'Shaheed Mela' at Shaheed Mela Sthal Dugadda, Pauri Garhwal. pic.twitter.com/EBE5iUpt33
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2025
सीएम धामी ने “शहीद मेला दुगड्डा” शुभारंभ कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “चंद्रशेखर आजाद जी ने माँ भारती की स्वाधिनता के महायज्ञ में खुद को समर्पित कर राष्ट्र भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”
क्रांतिकारी भवानी सिंह जी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि आज से 95 वर्ष पूर्व भवानी सिंह जी के आग्रह पर चंद्रशेखर आजाद जी दुगड्डा आए थे। जहां उन्होंने युवाओं को जागरूक किया। ये भूमि उस प्रखर ज्वाला की साक्षी है जिससे अंग्रेजी हुकमत कांप उठी थी। उन्होंने कहा, कि उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के साथ ही वीर भूमि है। हमारे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर माँ भारती का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में आगे कहा, “दुर्भाग्यवश पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में हमारे सैनानियों को पहचान नहीं मिल सकी। आज भी स्वतंत्रता संग्राम के कई सैनानियों के बारे में लोगों को नहीं पता। आज भी वे नाम गुमनाम है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के लिए स्मारक, संग्रहालयों का निर्माण किया जा रहा है।”
"दुर्भाग्यवश पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में हमारे सैनानियों को पहचान नहीं मिल सकी। आज भी स्वतंत्रता संग्राम के कई सैनानियों के बारे में लोगों को नहीं पता। आज भी वे नाम गुमनाम है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के लिए… pic.twitter.com/AEObw7YF1p
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) February 25, 2025
सीएम धामी ने कहा, कि हमारी सरकार भी वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और माँ भारती की रक्षा में अपना जीवन न्योछावर करने वालों की याद में स्मारक और सड़कों का नामकरण कर रही है।