
CM धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा, (फोटो साभार: (X/@pushkardhami)
भारत-चीन सीमा से सटे प्रथम गांव माणा के पास हुए भीषण हिमस्खलन के बाद शुरू बचाव अभियान आज रविवार तीसरे दिन भी जारी है। सीएम धामी बचाव और राहत कार्यो पर बराबर नजर बनाये हुए है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने रविवार को लगातार दूसरे दिन आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन (BRO) के श्रमिकों के लिए चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा की।
बता दें, कि मुख्यमंत्री धामी पहले दिन से ही रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में बचाव और राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं घटनास्थल पर भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य राहत और बचाव दलों द्वारा बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया, “देहरादून स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर जनपद चमोली के माणा गांव के निकट हुए हिमस्खलन में फँसे श्रमिकों को निकालने हेतु चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को चार लापता श्रमिकों की तलाश के लिए चल रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।”
देहरादून स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर जनपद चमोली के माणा गांव के निकट हुए हिमस्खलन में फँसे श्रमिकों को निकालने हेतु चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को चार लापता श्रमिकों की तलाश के लिए चल रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।… pic.twitter.com/VZuOuOwXV3
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 2, 2025
सीएम धामी ने कहा, “घटनास्थल पर भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य राहत और बचाव दलों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। लापता श्रमिकों को ढूंढने के लिए जीपीआर की मदद से भी सर्च ऑपरेशन संचालित करते हुए स्निफर डॉग्स, थर्मल इमेजिंग कैमरा, विक्टिम लोकेशन कैमरा सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है।”
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया, “मौसम ने हमारा साथ दिया है। कुल 54 (बीआरओ श्रमिक) लापता थे, 50 को बचा लिया गया है, और 4 लोगों की जान चली गई है। चार लोग अभी भी लापता हैं, और खोज और बचाव अभियान चल रहा है, और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही ढूंढ लेंगे।”
#WATCH | Mana (Chamoli) avalanche incident | Uttarakhand State Disaster Management Secretary Vinod Kumar Suman says, “The weather has supported us. A total of 54 (BRO workers) were missing, 50 have been rescued, and 4 people have lost their lives. Four people are still missing,… pic.twitter.com/OmraPDOzHc
— ANI (@ANI) March 2, 2025
रविवार को सीमा सड़क संगठन (BRO) के घायल मजदूरों को एयरलिफ्ट कर जोशीमठ स्थित आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया, “सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अब दो लोग लापता हैं।”