
अनुपम खेर ने अनिल कपूर के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में मनाया अपना 70वां जन्मदिन, (फोटो साभार: X/ @NewsWatch_Ind)
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपने 70वें जन्मदिन पर अभिनेता अनिल कपूर और परिवारजनों के साथ आज शुक्रवार 7 मार्च को धर्मनगरी हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गौ पूजा की और पारदेश्वर महादेव मंदिर में महामंडलेश्वर के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की।
Haridwar, Uttarakhand: Bollywood actor Anupam Kher celebrated his 70th birthday with actor Anil Kapoor in Haridwar. They first visited Harihar Ashram and met Juna Akhara's Acharya Mahamandaleshwar Swami Avdheshanand Giri. Following this, they performed Gau Puja and offered… pic.twitter.com/iOq8FfSj9Y
— IANS (@ians_india) March 7, 2025
भारतीय सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता एवं पद्मश्री से सम्मानित अनुपम खेर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी ने कहा, “अनुपम खेर भारत के सनातन संस्कृति संस्कार विचारों के पोषक हैं। आज पूरे विश्व में भारत की सनातन संस्कृति के लिए अद्भुत स्वीकृति पैदा हुई है। योग आयुर्वेद के द्वारा आध्यात्मिक विचारों से उनके 70वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”
अभिनेता अनुपम खेर ने (एक्स) पोस्ट में लिखा, ‘मेरा जन्मदिन है! 70वाँ! जिस शख्स ने फिल्मों में 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई हो, और फिर ज़्यादातर अपनी उम्र से बड़े किरदारों के रोल किए हों। उसकी जवानी तो अब शुरू हुई है! उन्होंने कहा, हरिद्वार आया माँ, दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ! इस बार जन्मदिन स्पेशल है तो पूरा सनातनी होगा! जय माँ गंगे! हर हर महादेव!
आज मेरा जन्मदिन है! 70वाँ! जिस शख्स ने फ़िल्मों में 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई हो, और फिर ज़्यादातर अपनी उम्र से बड़े किरदारो के रोल किए हों।उसकी जवानी तो अब शुरू हुई है! How age is just a number, I am the perfect example for it. Please send me your… pic.twitter.com/KuoXojmPuc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 7, 2025
गौरतलब है, कि भारतीय सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से अनुपम खेर ने अपनी अदाकारी से हर तरह के किरदारों को जीवंत बनाया है। उनके अभिनय का जादू ऐसा है, कि उन्होंने न सिर्फ हिंदी, बल्कि अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। चार दशक के फिल्मी करियर में अनुपम खेर का नाम प्रतिभाशाली अभिनेताओं की सूची में शामिल है।