
सीएम धामी ने 'देवभूमि मा औली बहार' गीत एल्बम का विमोचन किया, (फोटो साभार: @OfficeofDhami)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (17 मार्च 2025) को शासकीय आवास पर आदर्श संस्था के तत्वावधान में निर्मित गीत एल्बम “देवभूमि मा औली बहार” का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा, कि प्रदेश की स्थानीय बोलियों में संगीतमय सृजन को बढ़ावा मिलना हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने शासकीय आवास पर आदर्श संस्था के तत्वावधान में निर्मित गीत एल्बम "देवभूमि मा औली बहार" का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थानीय बोलियों में संगीतमय सृजन को बढ़ावा मिलना हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और सशक्त… pic.twitter.com/e9jp8hcK9h
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) March 17, 2025
विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष आदर्श संस्था आशा कोठारी और सचिव हरीश कोठारी सहित सिद्धार्थ वासन, भावना सभरवाल समेत अन्य उपस्थित रहे। ‘देवभूमि मा औली बहार’ एल्बम में विजेंद्र सिंह बर्तवाल व उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिया है। गीत के बोल सत्यपाल सिंह भंडारी ने लिखे है। जबकि शैलेंद्र शैलू व दिलीप अंजवाल ने संगीत दिया है। वीडियो में उत्तम सिंह भंडारी व हरीश कोठारी ने अभिनय किया गया है। इस एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी हैं।