
(प्रतीकात्मक चित्र) (फोटो साभार : सोशल मीडिया)
पाकिस्तान में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलोच आर्मी ने धमकी दी है, कि अगर पाकिस्तानी सुरक्षा बल कोई सैन्य अभियान शुरू करते हैं, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। बताया जा रहा है, कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी।
पाकिस्तानी मीडिया चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ हमलावरों ने दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्रांतीय सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को आपातकालीन कदम उठाने के निर्देश दिए है। हमलावरों ने रेलवे ट्रैक को भी उड़ा दिया। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा है, कि 100 से ज्यादा मुसाफिर और सुरक्षाकर्मी उनके कब्जे में है।
वहीं रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने पाकिस्तानी मीडियाकर्मियों को बताया, कि इस ट्रेन में लगभग 450 से अधिक यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, कि ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक लिया। यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
🚨Pakistan:
Baloch militants hijacked Jaffar Passenger Express.
Train was carrying 450 people including many Pakistan military officials. Over 100+ have been taken hostage & 6 Pak soldiers have been killed.
Muslims celebrating Ramzan in their style. Beauty of Islam🤲🏻 pic.twitter.com/SuvicdCGSH
— BALA (@erbmjha) March 11, 2025
बता दें, कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। यह क्षेत्र खनिज, क्रूड आयल और अन्य बेशकीमती प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर हैं, लेकिन जातीय बलूच पाकिस्तान के सबसे निर्धन और सबसे कम प्रतिनिधित्व वाले नागरिक है। एक लंबे वक्त से बलूचिस्तान के लिए क्षेत्रीय स्वायत्तता की मांग की जा रही है। बलूचिस्तान ईरान और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान मुल्क की पश्चिमी सीमा पर रणनीतिक रूप से स्थित है।