
(फोटो साभार : CM Office Uttarakhand)
गुरुग्राम में बुधवार (21 दिसंबर 2022) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से राष्ट्र निर्माण” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा, “आप सबके बीच आकर मैं बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं भी लंबे समय तक छात्र रहा हूँ और यहां आकर यादें ताजा हो गई हैं। मैं दो तरह के कार्यक्रम, एक तो सैनिकों का और दूसरा जब प्रिय छात्र-छात्राओं से मिलना होता है, तो वहां जरूर जाता हूँ।”
मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami ने आज हरियाणा के गुरूग्राम स्थित एस.जी.टी. विश्वविद्यालय, बुधेरा में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से राष्ट्र निर्माण" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। pic.twitter.com/h86l8VtFDm
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) December 21, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा, “आप सबको देखकर कह सकता हूँ, कि भारत बहुत जल्द विश्व गुरु बनेगा। इस विश्वविद्यालय ने शिक्षा जगत में अनेकों कार्य से अपनी अलग पहचान बनाई है। कोविड के दौरान आप लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किया। सफल वही होते हैं जो लक्ष्य के लिए खुद को समर्पित करते है।”
"आप सबको देखकर कह सकता हूँ कि भारत बहुत जल्द विश्व गुरु बनेगा। इस विश्वविद्यालय ने शिक्षा जगत में अनेकों कार्य से अपनी अलग पहचान बनाई है। कोविड के दौरान आप लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किया। सफल वही होते हैं जो लक्ष्य के लिए खुद को समर्पित करते हैं" : मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami pic.twitter.com/VmnnnN39CD
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) December 21, 2022
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कौशल विकास अभियान के तहत ‘युवा भारत-नया भारत’ से युवाओं को प्रोत्साहन मिला है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस शिक्षा नीति में जो विशेष प्रावधान किए गए है। वे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा, कि “आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति बनी है। मैकाले शिक्षा पद्धति से हमारे देश को बहुत नुकसान हुआ है। आज असल शिक्षा नीति हमें प्राप्त हुई है। इस नीति में मातृ और क्षेत्रीय भाषा पर बल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कौशल विकास अभियान के तहत 'युवा भारत-नया भारत' से युवाओं को प्रोत्साहन मिला है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस शिक्षा नीति में जो विशेष प्रावधान किए गए हैं वे 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे।
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) December 21, 2022
सीएम धामी ने कहा, कि “गुरू गोविंद सिंह जी ने कहा था, शक्ति रहेगी तो धर्म बचा रहेगा। आज इस विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रहे है। शिक्षा नीति का उत्कृष्ट और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने कहा, कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में नई शिक्षा नीति के प्रावधान मील का पत्थर साबित होंगे। जिस राज्य का मैं सेवक हूँ, वह देश का पहला राज्य है जिसने सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया है।