
CM धामी ने नव-नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के सौंपे नियुक्ति पत्र, (फोटो साभार: @OfficeofDhami)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेजों के 1300 से अधिक नव-नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही दून मेडिकल कॉलेज के ₹25 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने नियुक्ति पाने वाले सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि आपकी इन नियुक्ति के बाद प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों की कमी दूर हो सकेगी।
सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा, कि कोरोना महामारी के समय यह हम सभी महसूस कर चुके हैं, कि नर्सिंग कर्मियों की भूमिका कितनी अहम है। उन्होंने कहा, “पूरा विश्व जब संकट से जूझ रहा था तब आप सभी लोग निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हुए थे। आप लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों का जीवन बचाने का अथक प्रयास किया।”
देहरादून में प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेजों के लिए नव नियुक्त 1300 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए और दून मेडिकल कॉलेज के ₹25 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। pic.twitter.com/jEmBhqp4wd
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 27, 2025
सीएम धामी ने कहा, कि सशक्त नर्सिंग तंत्र किसी भी राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं। आज आप सभी को सौंपा जा रहा नियु्क्ति पत्र मात्र सरकारी नौकरी सेवा का अवसर नहीं है बल्कि, यह मानव सेवा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि आपका यह पेशा करुणामय महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस सेवा में चिकित्सा ज्ञान के साथ सेवा भाव भी आवश्यक होता है।
मुख्यमत्री धामी ने अपने संबोधन में आगे कहा, ‘नर्सिेंग कर्मी मरीजों को मानसिक संबल भी प्रदान करते हैं। आप सभी को फ्लोरेंस नाइटेंगल की भांति नर्सिंग के काम को आगे बढ़ाना है।”
"आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे भारत का झंडा बुलंद हो रहा है। भारत की वैश्विक पहचान बन रही है। कोरोना के समय जब सभी देश अपनी चिंता कर रहे थे तब भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया। ": मुख्यमंत्री @pushkardhami जी pic.twitter.com/qkB50lsUv9
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) March 27, 2025
उन्होंने कहा, कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। तीन साल में हमने इस क्षेत्र में लंबी दूरी तय की है। दून मेडिकल कॉलेज में आज 25 करोड़ की लागत से बने इस सभागार का शुभारंभ हुआ है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों और चिकित्सकों को सेमीनार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
सीएम धामी ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे भारत का झंडा बुलंद हो रहा है। भारत की वैश्विक पहचान बन रही है। कोरोना के समय जब सभी देश अपनी चिंता कर रहे थे तब भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया।”
"आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे भारत का झंडा बुलंद हो रहा है। भारत की वैश्विक पहचान बन रही है। कोरोना के समय जब सभी देश अपनी चिंता कर रहे थे तब भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया। ": मुख्यमंत्री @pushkardhami जी pic.twitter.com/qkB50lsUv9
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) March 27, 2025
उन्होंने कहा, कि उत्तराखंड में टेली मेडिसिन सेवाओं के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा, कि पहले प्रदेश में भर्तियों में पक्षपात और धांधलियां होती थी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाता था। हमने नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम किया है।