
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होली मिलन समारोह में CM धामी, (फोटो साभार: (X/@pushkardhami)
देश भर में होली का त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया रहा है। जगह-जगह पर होली के त्यौहार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गुरुवार (13 मार्च 2025) को मुख्यमंत्री आवास में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी और नेता उपस्थित रहे।
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अलग अंदाज नजर आया। समारोह में सीएम धामी ने होली के गीतों पर कुमाऊंनी डांस करते नजर आये। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उत्तराखंड राज्य में सभी लोग अपनी-अपनी संस्कृति के अनुसार होली मना रहे है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
LIVE: शासकीय आवास, देहरादून में आयोजित होली मिलन समारोह
https://t.co/2U1RKSNRPW— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 13, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि उत्तराखंड एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रहने वाला प्रदेश है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने त्यौहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाएंगे। सीएम धामी ने कहा, होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी मजबूत बनाता है।
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ होली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके निवास स्थान पर भेंट कर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी।