
CM धामी ने BJP के 46वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए (फोटो साभार: (X/@pushkardhami)
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी रविवार (6 अप्रैल 2025) को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देशभर के बीजेपी मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी बीजेपी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
आज भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पार्टी के आदरणीय संस्थापकों को नमन करते हुए ध्वज फहराया। भाजपा के श्रद्धेय संस्थापकों के त्याग और बलिदान का ही प्रतिफल है की आज हमारा संगठन जनसेवा और… pic.twitter.com/JU9vnMck6x
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 6, 2025
स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा, “राष्ट्र सेवा को समर्पित और राष्ट्र निर्माण को संकल्पित भाजपा के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने खून पसीने से भाजपा को सिंचित कर वट वृक्ष बनाने वाले सभी समर्पित नेताओं को नमन करता हूं।”
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि आज से 45 वर्ष पूर्व 6 अप्रैल 1980 को भारतीय राजनीति में ऐसा दीप प्रज्जवलित हुआ जिसने राष्ट्र प्रथम का नारा दिया। आज इस दीप का उजाला दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है, जिसके पीछे कार्यकर्ताओं का समर्पण और परिश्रम है। उन्होंने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया गया है।
उन्होंने कहा, “जनसंघ से 6 अप्रैल 1980 को भाजपा अस्तित्व में आई। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रथम अधिवेशन में कहा था, कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा की सरकार है।”
"जनसंघ से 06 अप्रैल 1980 को भाजपा अस्तित्व में आई। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रथम अधिवेशन में कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा की सरकार है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी। pic.twitter.com/Ev6UWrXjnO
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) April 6, 2025
सीएम धामी ने कहा, “आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं पर पूर्ण विश्वास रखती है। कई दल ऐसे हैं जो परिवारवादी मूल्यों को आगे बढ़ा रहे है। वहीं भाजपा में हर कार्यकर्ता समान है।”
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “जो एक समय भाजपा पर हँसते थे, आज वही दल अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने में लगे हुए हैं। अटल जी ने ऐसी सरकार चलाई, जिसने दिखा दिया था कि भाजपा अच्छा शासन कर सकती है।” उन्होंने कहा, कि हम सब उत्तराखंडी हैं, एक हैं और अडिग हैं। उत्तराखंड को आगे ले जाने की यह यात्रा गंतव्य को प्राप्त होगी।