
वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार,(फोटो साभार: X/@haridwarpolice)
हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होकर यात्रियों को अश्लील इशारे करने वाली 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में इन महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बता दें, कि इससे पहले पुलिस अश्लील इशारे कर वैश्यावृत्ति को बढ़ावा दे रही थी छह महिलाओं को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस के पास लंबे समय से इन महिलाओं के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थी। ये महिलाएं रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पहुंचकर ग्राहकों की तलाश करती थी। इस दौरान अगर कोई शख्स इनके जाल में फंस जाता, तो वे उसे अपने साथ ले जाती थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिलाओं को वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पुरुषों पर डोरे डाल रही महिलाओं पर दोबारा हरिद्वार पुलिस का वार
इशारे कर आकर्षित कर रही 03 महिलाएं दबोची
एसएसपी का स्पष्ट रुख, समाज में माहौल खराब करना नही मंजूर
ग्राहक भी रहें तैयार, बारात निकालना हमारी जिम्मेदारी@uttarakhandcops @DIGGarhwalRange pic.twitter.com/6LV9KD2t5W
— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) March 29, 2025
पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने बताया, कि वे लंबे समय से जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल थी। दरअसल, शहर में सक्रिय एक गिरोह पर्यटकों समेत स्थानीय निवासियों को अपना निशाना बनाता था। आरोपी महिलाएं अपने ग्राहकों की खोज के दौरान अश्लील इशारे करती थी। जब कोई शख्स उनके भद्दे संकेतों को समझ लेता था, तो उसे किनारे ले जाकर एक रकम तय की जाती थी। कीमत तय करने के बाद ग्राहकों के साथ जगह तय की जाती थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हरिद्वार पुलिस के पास कई स्थानीय लोगों ने इन महिलाओं की शिकायतें की थी, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य ना होने के कारण ये महिलाऐं पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाने की योजना बनाई।
योजना के अनुसार, पुलिस टीम के कुछ सदस्य इन महिलाओं के पास ग्राहक के रूप में गए और महिलाओं के साथ सौदा तय किया। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस टीम गिरोह की अन्य महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए रेलवे स्टेशन पर निगरानी रख रही है।