
प्रतीकात्मक चित्र
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है, कि एक महिला अपनी बेटी की शादी से कुछ दिनों पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ घर से भाग गई। इस सनसनीखेज मामले में महिला की बेटी और उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो महिला घर भागी है, उसकी बेटी की आगामी 16 अप्रैल को शादी होनी थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला की बेटी ने बताया, कि शादी से लगभग एक महीने पहले उसके होने वाले पति ने उसे एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। हालांकि उस फोन से उसकी मां ही अपने होने वाले दामाद से लंबी-लंबी बातें करने लगी।
अलीगढ़ में बेटी की शादी से ठीक एक हफ्ते पहले मां दूल्हे के साथ फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंझोली उम्र की महिला अपनी ही बेटी के मंगेतर के साथ शादी से ठीक एक सप्ताह पहले फरार हो गई। बुधवार को पुलिस ने… pic.twitter.com/3j9tVw8mtY
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 9, 2025
धीरे-धीरे महिला और उसके दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वहीं घर में शादी के कारण हर तरफ खुशी का माहौल था। महिला की बेटी ने बताया, कि इसी बीच उसकी मां घर से अचानक गायब हो गई। जब घरवालों ने खोजबीन की तो ज्ञात हुआ, कि महिला अपने साथ बेटी की शादी के लिए बनाये गए 5 लाख के गहने और लगभग 3 लाख रुपये की नकदी लेकर भी लेकर चली गई है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जब अपनी जाँच शुरू की, तो महिला और उसके होने वाले दामाद की लोकेशन उत्तराखंड में मिली। बताया जा रहा है, कि दोनों अलीगढ़ से बस में बैठकर उत्तराखंड पहुंचे हैं। पुलिस को दोनों की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। हालांकि, अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक, महिला का होने वाला दामाद उत्तराखंड के रुद्रपुर में ही नौकरी करता है। पुलिस अब महिला के दामाद के साथ काम करने वाले सहयोगी से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस टीम रुद्रपुर में महिला और उसके होने वाले दामाद की तलाश में जुटी हुई है।