
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर में किया भव्य रोड शो, (तस्वीर साभार: @pushkardhami)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार (10 जनवरी 2024) को रुद्रपुर पहुंचे। रुद्रपुर में सीएम धामी मुख्य बाजार से गांधी पार्क तक आयोजित भव्य रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद पूर्वांचल, बंगाली, देशज, पंजाबी, पर्वतीय समाज की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सीएम धामी का स्वागत किया। रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री को देखने के लिए सड़क पर भारी जनसैलाब उमड़ा।
सीएम धामी ने रुद्रपुर में आयोजित “नारी शक्ति वंदन महोत्सव” में विभिन्न विभागों एवं महिला समूहों द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया। सीएम धामी ने “नारी शक्ति वंदन महोत्सव” में कुम्हार भाइयों के साथ मिट्टी के बर्तन तैयार किए और चरखा चलाकर धागा बनाने की प्रक्रिया को समझा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान के साथ ही हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए क्रियाशील है।’
इस अवसर पर कुम्हार भाइयों के साथ मिट्टी के बर्तन तैयार किए और चरखा चलाकर धागा बनाने की प्रक्रिया को समझा। हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान के साथ ही हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए क्रियाशील है। pic.twitter.com/w6aFYKBGY9
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 10, 2024
रूद्रपुर में आयोजित “नारी शक्ति वंदन महोत्सव” में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा, “ऊधम सिंह नगर जनपद में लघु भारत बसता है। इस कार्यक्रम में इतनी अपार संख्या उपस्थित मातृ शक्ति को मैं प्रणाम करता हूं और आने वाले पर्व उत्तरायणी, मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। वह समूहों से जुड़कर अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करा रही हैं। राज्य निर्माण में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।” सीएम धामी ने कहा, “मातृ शक्ति के सहयोग के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता। राम मंदिर आंदोलन में हमारी मातृ शक्ति ने भी भाग लिया। आगामी 22 जनवरी को राम लला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं।”
"मातृ शक्ति के सहयोग के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता। राम मंदिर आंदोलन में हमारी मातृ शक्ति ने भी भाग लिया। आगामी 22 जनवरी को राम लला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं।": मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami pic.twitter.com/DH8A6Tt0Zr
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) January 10, 2024
सीएम धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के जो काम हो रहे हैं वो आत्मनिर्भर भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। आज महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरी जरूरतों पर केंद्र और राज्य सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी बहनों द्वारा शानदार उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। उनके द्वारा तैयार उत्पाद मल्टी नेशनल कंपनियों से भी अच्छे हैं। आज देशभर में महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “महिलाओं के लिए नारी शक्ति विधेयक पारित करना हो या महिलाओं के हित में कार्य करना हो, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।” सीएम धामी ने कहा, “राज्य हित से जुड़े फैसले लेने में हम जरा भी हिचकेंगे नहीं। हमने लैंड जिहाद पर कार्रवाई की है। UCC लागू करने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। UCC लागू करने के लिए हमें जैसे ही ड्राफ्ट मिलेगा हम कानून लागू करने की दिशा में काम करेंगे।”