
(फोटो साभार : CM Office Uttarakhand twitter)
उत्तराखंड की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश विदेश में अपनी पहचान बना रही है। घर परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज की चुनौतीयों को पार करते हुए बिजनेस, खेल, विज्ञान समेत अन्य क्षेत्रों में कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत ‘महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम’ का शुभारंभ कर सीएम धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत 'महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम' का शुभारंभ कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। pic.twitter.com/Z8eyZrbgjg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 2, 2023
गुरुवार (2 मार्च 2023) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया। pic.twitter.com/6iQPZh6D9q
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 2, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में देवभूमि की समस्त नारीशक्ति को नमन करते हुए महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि ‘हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है। वहीं दूसरी ओर मां जगदम्बा को इस श्रृष्टि का मूल माना जाता है।’
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने बाल विकास एंव गौरा शक्ति एप और महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकम के दौरान बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया।