
(सांकेतिक चित्र)
उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। दिन के वक्त तेज धूप खिलने के कारण गर्मी का असर अब रात के न्यूनतम तापमान पर भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं, जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस का उछाल भी आ सकता है।
उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने चलते सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में यह बढ़ोतरी और भी अधिक होने से गर्मी की तपिस परेशान करेगी। हालांकि, प्रदेश के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल दिखाई दे रहे है। इस वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि 24 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आगमन से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
Forecast/ Warning issued for Uttarakhand on 21.03.2025 pic.twitter.com/khhL8GoPyZ
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) March 21, 2025
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के अनुसार, राजधानी देहरादून में जहां दोपहर के वक्त तेज धूप का अहसास हो रहा है। वहीं राज्य के पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। साथ ही कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।