
टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत हर शनिवार चलाते है, शहर में स्वछता अभियान
टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शानदार पहल की शुरुआत कर अन्य लोगो के लिए भी एक मिसाल पैदा की है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को शहर में सफाई अभियान चलाया जाता है, जिसमें शहर के अलग-अलग स्थानों की सफाई की जाती है। इस स्वछता अभियान में नगर पालिका कर्मचारी, सभासद, जीरो वेस्ट के कर्मचारी समेत स्थानीय निवासी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।
इसी क्रम में बीते शनिवार (8 मार्च 2025) को सफाई अभियान बीपुरम में तय किया गया था, जिसमें सुबह 10 बजे सभी कर्मचारी नगर पालिका में एकत्रित होकर एक बस में सवार होकर सफाई अभियान में निकले। इस स्वछता अभियान की विशेषता यह रही, कि इस अभियान का नेतृत्व स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने किया और बस में बैठकर अपने कर्मचारियो के साथ सफाई अभियान के लिए पर बीपुरम पहुंचे।
उल्लेखनीय है, कि सफाई अभियान के दौरान बीपुरम बाजार की झाड़ियाँ, नाली की साफ-सफाई कर स्थानीय लोगों को स्वछता के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा, कि स्वछता अभियान को एक नियमित अभ्यास बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है, ताकि एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाया जा सके।
उन्होंने कहा, कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता तथा स्वस्थ जीवन शैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। वहीं इस अवसर पर सभासद मानवेन्द्र रावत ने कहा, कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वछता अभियान में सभासद सीमा नेगी, नवीन सेमवाल समेत सफाई निरीक्षक प्रीतम नेगी व नगर पालिका कर्मचारी और जीरो वेस्ट के कर्मचारी उपस्थित रहे।