
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कांफ्रेंस में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल को तीन साल का वक्त पूरा हो गया है। इस अवसर पर सरकार और संगठन प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार (22 मार्च 2025) को सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। सीएम धामी ने कहा, कि उनके नेतृत्व में राज्य ने कई पुराने मिथकों को तोड़ते हुए ऐतिहासिक कार्य किए है। उन्होंने कहा, कि उनकी सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और चुनौतियों का सामना करते हुए प्रदेश के विकास की दिशा में प्रभावी कदम उठाए।
LIVE: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार बंधुओं से वार्ता
https://t.co/bTJJxuQkfU— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
प्रेसवार्ता के दौरान सीएम धामी ने कहा, कि जो जिम्मेदारी (4 जुलाई 2021) को भाजपा संगठन द्वारा दी गई थी, इसके बाद दूसरा कार्यकाल (23 मार्च 2022) को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, कि इस सरकार के गठन से पहले हुए चुनाव में एक बड़ा मिथक टूटा, क्योंकि राज्य गठन के बाद से ही ये मिथक था, कि एक कार्यकाल के बाद सरकार बदल जाती थी, लेकिन साल 2022 में प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ते हुए दोबारा भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि इस कार्यकाल के दौरान रैणी आपदा, सिल्क्यारा टनल, केदारघाटी की आपदा, हरिद्वार में बाढ़ समेत तमाम आपदाएं देखी गईं। इसके साथ ही फरवरी 2025 को माणा में हुए हिमस्खलन के चलते तमाम लोगों की जानें चली गईं। सरकार किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटी है, बल्कि चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रयास किया है। साथ ही लोगों के बीच में खड़े रहकर काम किया है।
#WATCH | Dehradun | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, "We faced many disasters. Be it the disaster of Raini, Silkyara tunnel, or Kedarnath. The whole world witnessed the 17 days of rescue operation at Silkyara tunnel. We managed to rescue 46 out of 54 people… pic.twitter.com/NyWTz04Ghr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 22, 2025
उन्होंने कहा, कि वर्तमान समय में सरकार ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी जोर दे रही है, क्योंकि आने वाले समय में ये एक बड़ी चुनौती होने वाली है। सीएम धामी ने कहा, कि अगले 10 सालों में जिन चुनौतियों से सामना करना है और जो अवसर हैं, उनको जनता के हित में आगे बढ़ाना है। प्रदेश के देहरादून समेत अन्य शहरों में जाना आसान हो इस दिशा में काम किया जा रहा है। इसके तहत रिंग रोड निर्माण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में ट्रैफिक समस्या से जनता को छुटकारा दिलाया जा सके।
उन्होंने कहा, कि राज्य में डेमोग्राफिक चेंज के मामले को गंभीरता से देखते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया गया है। साथ ही अतिक्रमण पर भी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उत्तराखंड अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता।
देवभूमि उत्तराखण्ड को शत प्रतिशत ‘अतिक्रमण मुक्त’ बनाने तक हमारा अभियान जारी रहेगा। pic.twitter.com/I1Yq6AO61m
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा, कि उत्तराखंड राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए तमाम पहल की गई हैं। इसके तहत 30 से अधिक नीतियां बनाई गईं है। साथ ही तमाम नीतियों में संशोधन भी किया गया। अब तक 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। पुराने समय से चले आ रहे तमाम कानूनों को निरस्त किया गया, जिनकी जरूरत नहीं थी।
सीएम धामी ने कहा, कि लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसे मामलों पर कार्रवाई करने से सरकार पीछे नहीं हटी है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता ने हर समय सरकार पर भरोसा रखा है। यही वजह है, कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 27 जनवरी 2025 को यूसीसी लागू कर दिया है। इसके अलावा धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून समेत तमाम कानून बनाए है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि जब वो 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री बने थे, उस दौरान भी सबसे पहले यही निर्णय लिया था, कि प्रदेश में जितने भी पद रिक्त हैं, उनको भरने का काम करेंगे। राज्य में दंगा रोधी कानून बनाया गया, ताकि प्रदेश में कोई दंगा न करे और सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए।
सीएम धामी ने कहा, कि राज्य में लंबे समय से भू-कानून की मांग चल रही थी, उसको देखते हुए सरकार भू-कानून लेकर आई है। भू-कानून को लेकर ये अभी शुरुआत हुई है। ऐसे में प्रदेश की परिस्थितियों को देखते हुए भू-कानून में काम किया जाएगा। महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया । हाउस ऑफ हिमालयन ब्रांड बनाया गया, जिसके उत्पादों की डिमांड बढ़ रही है।