
यमुनोत्री धाम
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि गुरुवार (3 अप्रैल 2025) को घोषित कर दी गई है। यमुना जयंती के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय किया गया। यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से प्रातः आठ बजे यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय लग्न निकाला गया, जिसके अनुसार 30 अप्रैल को 11,55 रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
Uttarakhand Chardham Yatra: This year the portals of Yamunotri Dham will open on 30th April Akshaya Tritiya at 11:55 am. Shri Yamunotri Temple Committee made the announcement today on Yamuna Jayanti.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 3, 2025
मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, कि कपाट खुलने से पहले सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रवाना होगी मां यमुना की डोली प्रस्थान होने के पश्चात् उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।
इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल गौरव उनियाल, संजीव उनियाल प्रदीप उनियाल, कुलदीप, गौरव श्रवण शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल, शेखर उनियाल भी उपस्थित रहे।