
(तस्वीर साभार: CM Office Uttarakhand twitter)
चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को इस स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ISRO के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सिद्ध करते हुए चंद्रयान-3 ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा को पूर्ण कर चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की है।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, “देश के उज्ज्वल भविष्य एवं उन्नति के कर्णधारों के साथ चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देखी। निश्चित तौर पर भारतीय वैज्ञानिकों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि हमारे नौजवानों को राष्ट्र उत्थान हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।” सीएम धामी ने कहा, “संकल्पों को साकार करता नया एवं आत्मनिर्भर भारत। वह ऐतिहासिक क्षण जिसे देखकर आज प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित है।”
"संकल्पों को साकार करता नया एवं आत्मनिर्भर भारत !"
वह ऐतिहासिक क्षण जिसे देखकर आज प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित है !#Chandrayaan3 #IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/EKwAihrhS4
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 23, 2023
गौरतलब है, कि देवभूमि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। नागरिकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी पर बधाई दी। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारों का उद्धघोष किया। शाम छह बजकर चार मिनट पर बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग हर कोई उत्सव में डूबा नजर आया।